भारत बहुसांस्कृतिक अनुभवों का संगम है। यह समृद्ध विरासत और अनगणित आकर्षणों वाला देश है जो पर्यटन के लिए बेहतरीन गंतव्यों में से एक है। यहाँ बर्फ से ढकी हिमालय की चोटियों से लेकर दक्षिण के उष्णकटिबंधीय वर्षा वनों तक फैले दर्शनीय स्थल हैं जिसमें लंबा समुद्री तट रेखा; गर्म, ठंडे और सफेद नमक वाले विशाल रेगिस्तान; घने वन; उच्च पर्वतीय तृण भूमि और झीलें, निर्मल घाट और सबसे बड़ा बाघ अभयारण्य शामिल हैं। भारत अपने स्मारकों और भवनों के लिए जाना जाता है जो इस देश के विभिन्न युगों की उत्कृष्ट वास्तुकला और भव्यता को दर्शाते हैं।
संस्कृति और विरासत
भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत विश्व की सबसे पुरानी सभ्यताओं में से एक है, जो विभिन्न धर्मों, परंपराओं और रीति-रिवाजों का एक अनूठा संगम है। भारत में अनेक वर्षों के दौरान अनेक प्रकार के कला, वास्तुकला, चित्रकला, संगीत, नृत्य, पर्वों और रीति-रिवाजों का विकास हुआ है। भारतीय हस्तशिल्प की उत्कृष्टता उत्तम रेशम और सूती वस्त्र, यहां की आभूषण शैली सब कुछ प्राचीन काल से विरासत के रूप में मिला है और पीढ़ी दर पीढ़ी सहेज कर रखा जा रहा है। यहां के पर्व भारत की विविधता और इसकी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के सार को प्रदर्शित करते हैं। पूरे देशभर में वर्षभर विभिन्न प्रकार के उत्सव मनाए जाते हैं जिसमें राष्ट्रीय, सामाजिक, सांस्कृतिक और धार्मिक उत्सव शामिल हैं। भारत के त्योहारों के बारे में अधिक जानने के लिए यहां क्लिक करें ।
आजादी का अमृत महोत्सव
आज़ादी का अमृत महोत्सव, स्वतंत्रता के 75वें वर्ष का जश्न मनाने एवं इसके लोगों, संस्कृति और उपलब्धियों के गौरवशाली इतिहास को याद करने के लिए भारत सरकार की एक पहल है।
यह महोत्सव भारत के उन लोगों को समर्पित है, जो न केवल भारत की अब तक की विकास यात्रा में सहायक रहे है, बल्कि जिनमें आत्मनिर्भर की भावना से प्रेरित प्रधानमंत्री मोदी के भारत एक्टीवेटिंग2.0 के लक्ष्य को प्राप्त करने की शक्ति और सामर्थ्य है।
आज़ादी का अमृत महोत्सव की आधिकारिक यात्रा स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ के 75 सप्ताह पहले 12 मार्च 2021 को शुरू हो गई थी तथा यह एक वर्ष के लिए 15 अगस्त 2023 तक चलेगी।
भारत की उपलब्धियां
15 अगस्त 1947 से भारत की यात्रा विकास की यात्रा रही है। भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है,यह पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है, प्रत्यक्ष विदेशी निवेश के लिए एक आकर्षक गंतव्य स्थल है और वैश्विक सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) का सशक्त केंद्र है। भारत के प्रस्ताव पर संयुक्त राष्ट्र महासभा ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (2014 से मनाया जाता है) और अंतर्राष्ट्रीय अनाज वर्ष (भारत की G20 की अध्यक्षता के समय पर) को अंगीकार किया है। विभिन्न क्षेत्रों में भारत की कुछ नवीनतम विकास पहलों में स्टार्टअप इंडिया पहल; डिजिटल इंडिया; मेक इन इंडिया अभियान; प्रधान मंत्री जन धन योजना (पीएमजेडीवाई) जो विश्व में सबसे बड़ी वित्तीय समावेशी पहलों में से एक है; आयुष्मान भारत जो सरकार द्वारा प्रायोजित विश्व की सबसे बड़ी स्वास्थ्य सेवा योजना है; और पीएम उज्ज्वला योजना स्वच्छ ऊर्जा की सार्वभौमिक सुविधा प्रदान करती है और अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन शामिल है ।